Wednesday, 11 November 2026

87 की उम्र में बॉलीवुड की इस हसीन एक्ट्रेस संग रोमांटिक हुए धर्मेंद्र, वायरल हुआ वीडियो

87 की उम्र में बॉलीवुड की इस हसीन एक्ट्रेस संग रोमांटिक हुए धर्मेंद्र, वायरल हुआ वीडियो

Indian Idol 13 Promo: बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र ने पर्दे पर एक्शन से लेकर रोमांटिक और एंग्री मैन तक का रोल प्ले किया है। लंबे समय तक धर्मेंद्र ने सिल्वर स्क्रीन पर राज किया। उन्होंने अपने करियर में लगभग उस जमाने की हर हिरोइन के साथ फिल्मों में काम किया। उनकी एक खास बात ये रही है कि पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री हर एक्ट्रेस के साथ आग लगा देती थी। धर्मेंद्र आज भले ही फिल्मों से दूरी बना चुके हैं, लेकिन उन्हें अक्सर रियलिटी शोज में देखा जाता है।

इन शोज के जरिए वो अपनी पुरानी यादों को ताजा करते नजर आते हैं। इसी बीच 87 साल के धर्मेंद्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो अपने जमाने की खूबसूरत अदाकारा मुमताज के साथ रोमांटिक गाने पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं।


धर्मेंद्र और बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री मुमताज सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 13 (Indian Idol 13) में के आने वाले हैं। बी-टाउन की ये खूबसूरत जोड़ी इंडियन आइडल 13 के अपकमिंग एपिसोड में धमाल मचाती नजर आएगी। मुमताज और धर्मेंद्र शो में फिर से अपनी पुरानी यादें ताजा करेंगे। शो के लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें धर्मेंद्र और मुमताज को 50 साल पुराने गाने को रिक्रिएट करते हुए देखा गया।

‘इंडियन आइडल 13’ के प्रोमो में आप देख सकते हैं कि धर्मेंद्र और मुमताज अपनी ही फिल्म लोफर के सुपरहिट गाने ‘मैं तेरे इश्क में’ को रिक्रिएट करते नजर आए। इस गाने में सीन को दोनों दिग्गज कलाकारों ने बेहद रोमांटिक तरीके से रिक्रिएट किया है। उनकी परफॉर्मेंस ने स्टेज पर आग लगा दी। उनके इस सीन से सिर्फ जजेस ही नहीं, उनके फैंस भी काफी खुश हो गए। इतने सालों के बाद भी धर्मेंद्र और मुमताज की केमिस्ट्री देखने लायक थी।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।