Wednesday, 11 November 2026

शहनाज ने नहीं की अपने कपड़ों की परवाह, शादी के मौके पर भारती के बेटे को गोद में लिए मारी एंट्री

शहनाज ने नहीं की अपने कपड़ों की परवाह, शादी के मौके पर भारती के बेटे को गोद में लिए मारी एंट्री

शहनाज गिल का नया वीडियो सोशल मीडिया पर बार बार देखा जा रहा है। इस वीडियो में शहनाज भारती के बेटे लक्ष्य उर्फ गोले को गोद में लिए शादी में एंट्री करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने ना ही साड़ी में अपने लुक की परवाह की और ना ही पपाराजी को पोज दिया। शहनाज का बच्चे के लिए प्यार लोगों का दिल जीत रहा है।

शहनाज गिल इन दिनों अपने नए शो देसी वाइब्स विद शहनाज को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर शहनाज का एक नया वीडियो अपलोड किया गया। एक्ट्रेस इस वीडियो में भारती सिंह के बेटे लक्ष्य उर्फ गोले के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो एक शादी फंक्शन का हैं, जहां शहनाज साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने अपने लुक और पोज की परवाह किए बिना गोले को गोद में लिया और उसे चूमते हुए शादी के हॉल में चली गईं।

दरअसल, शहनाज अपने मैनेजर कौशल जोशी और हिना लाड की शादी में पंहुचीं हुईं थी, जहां उन्हें एंट्री गेट पर ही गोला नजर आया। बच्चे को देख शहनाज खुद को रोक नहीं पाईं और उसे गोद में ले लिया। गोला भी बड़े शुकून से शहनाज की गोद में चिपका रहा। इनकी तस्वीरें अब इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रही है और इसे फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है।


शहनाज का डांस: इंस्टाग्राम पर कौशल जोशी के शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज मौजूद हैं। जिनमें से एक में शहनाज अपने भाई शहबाज बदेशा और दोस्त विशाल के साथ डीजे पर जमकर थिरकती हुई नजर आ रही हैं। एक लंबे वक्त के बाद फैंस ने शहनाज को इतना खुलकर नाचते- गाते देखा है। इन वीडियोज पर लोगों के कमेंट आने का सिलसिला भी शुरु हो चुका है। एक यूजर ने लिखा, ‘कितनी प्यारी लड़की है ये, जिसे प्यार करती है पूरे दिल से करती है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप हमेशा ऐसे ही हंसते रहना।’

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।