Tuesday, 10 November 2026

Radhika Madan ने की रूमी की शराफत फिल्म की घोषणा, शूटिंग भी हुईं शुरू

Radhika Madan ने की रूमी की शराफत फिल्म की घोषणा, शूटिंग भी हुईं शुरू

Radhika Madan Rumi Ki Sharafat: अभिनेत्री राधिका मदान ने शुक्रवार को घोषणा की कि उन्होंने रूमी की शराफत फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजन की फिल्म निर्माण कंपनी मैडडॉक कर रही है।

उन्होंने इस प्रोडक्शन हाउस के साथ अंग्रेजी मीडियम और शिद्दत में काम किया था। रूमी की शराफत का निर्देशन प्रशांत भाग्य करने वाले हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Radhika Madan (@radhikamadan)


राधिका मदान 27 वर्ष की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना उत्साह जताते हुए इस फिल्म की घोषणा की और जानकारी दी। उन्होंने क्लैपबोर्ड पकड़े एक तस्वीर शेयर की है।

इसके साथ उन्होंने लिखा है, पागलपन शुरू। मैं रूमी से मिलने के लिए उत्साहित हूं। रूमी की शराफत। उन्होंने आगे कोई जानकारी नहीं दी है। इसके चलते अन्य कलाकारों की जानकारी नहीं मिल पाई है और ना ही फिल्म के प्लॉट के बारे में पता चल पाया है।

 

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।