Wednesday, 11 November 2026

अपने होटल की सेल बढ़ाने के लिए यह काम करने पर उतर आई मलाइका अरोरा, वीडियो हो रहा है जबरदस्त वायरल

अपने होटल की सेल बढ़ाने के लिए यह काम करने पर उतर आई मलाइका अरोरा, वीडियो हो रहा है जबरदस्त वायरल

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा हैं। फैंस एक्ट्रेस की एक्टिंग के दीवाने हैं। फैंस आज भी मलाइका की फिल्मों को पसंद करते हैं। हालांकि, अब एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया से दूरी बना चुकी हैं। बता दें कि मलाइका प्रोफेश्नल लाइफ से ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं। जिस पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा आए दिन सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वो कभी अपनी निजी जिंदगी के चलते चर्चा में रहती हैं तो कभी अपनी वीडियोज़ के चलते। लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में रहने के पीछे का कारण कुछ तस्वीरें हैं। हाल ही में सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें जोरों से वायरल हो रही हैं। जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वायरल तस्वीरें मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी के ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई हैं।

अगर बात करें वायरल तस्वीरों की तो एक्ट्रेस की 4 तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें वो कुकिंग करती नज़र आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस दौरान व्हाइट कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहन रखी है। साथ ही उन्होंने शेफ वाली कैप भी पहनी है। वायरल तस्वीरों में मलाइका कभी कुकिंग करती नज़र आ रही हैं तो कभी हंसते हुए खाना टेस्ट करते। फैंस मलाइका की तस्वीरों पर लाइक्स और कमेंट्स की बारिश कर रहे हैं। साथ ही तस्वीरों पर हार्ट और फायर वाले इमोजी कमेंट कर रहे हैं।

बता दें कि बीते दिनों मलाइका अपने एक्सिडेंट के चलते चर्चा में रही थी। उनकी कार का एक्सिडेंट हो गया था। मलाइका इस दौरान अपनी कार में मौजूद थी। उनकी आंख से लेकर उनके सिर तक चोट लगी थी। लेकिन अब वो जल्दी रिकअवर कर रही हैं। मलाइका को अब कई इवेंट्स में स्पॉट किया जा चुका है। फैंस उनके जल्द ही ठीक होने की कामना कर रहे हैं। खैर, आपको बताते चलें कि मलाइका काफी समय से अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों के बीच 12 साल का गैप है, लेकिन उनके बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। जो तस्वीरों में साफ देखने को मिलती है।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।