images 2022 12 26T004627.124

एक्टर कबीर बेदी जितना अपनी फिल्मों के लिए चर्चा में रहे है उनकी निजी जिंदगी भी उतनी ही सुर्खियों में रही है। कबीर बेदी अपनी पहली संतान और एक्ट्रेस पूजा बेदी के बहुत क्लोज रहे हैं। दोनों को अक्सर कई इवेंट्स में साथ में देखा जाता था। लेकिन 4 साल पहले कबीर ने कुछ ऐसा किया कि उनकी बेटी उनसे नाराज हो गई। कबीर बेदी ने अपनी बेटी की ही दोस्त परवीन दुसांज से शादी की।

परवीन दुसांज को पूजा ने ही अपने पिता से मिलाया था। परवीन दुसांज पूजा से उम्र में 4 साल और कबीर से करीब 30 साल छोटी हैं। कबीर ने अपने 70 वें जन्मदिन पर परवीन से चौथी शादी की। हालांकि यह बात पूजा बेदी को नागवार गुजरी उन्होंने। यहां तक कि उन्होंने अपने पिता से सारे रिश्ते खत्म कर दिए।

कबीर बेदी ने चार शादियां की है। उन्होंने सबसे पहले मॉडल और ओडिशी डांसर प्रोतिमा बेदी से शादी की थी। पूजा बेदी उनकी और प्रोतिमा की ही संतान हैं। कबीर और प्रोतिमा का रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाया और दोनों अलग हो गए‌। इसके बाद उन्होंने फैशन डिजाइनर Susan Humphreys से शादी की और दोनों का एक बेटा एडम हुआ, जो कि इंटरनेशनल मॉडल है।

कबीर की दूसरी शादी भी लंबे समय तक नहीं टिक पाई। इसके बाद कबीर बेदी ने 90 के दशक में टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की बेदी से शादी कर ली। वही साल 2005 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद साल 2016 में अपने 70 वें जन्मदिन पर परवीन दुसांज से शादी की शादी से पहले कबीर बेदी परवीन दुसांज के साथ 10 साल तक रिलेशनशिप में थे। इसके बाद उन्होंने 2016 उनके साथ सरप्राइस वेडिंग की। शादी में आने वाले गेस्ट्स को बर्थडे के बारे में बताया गया था। लेकिन वहां पर जाकर उन्हें शादी के बारे में पता चला। पर इस शादी से पूजा बिल्कुल खुश नहीं थी।

उन्होंने शादी को रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन नाकाम रही। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट के जरिए अपना गुस्सा दिखाया। उन्होंने परवीन दुसांज को एविल स्टेपमॉम कहां। हालांकि थोड़ी ही देर बाद उन्होंने यह पोस्ट डिलीट करके अपने पिता और प्रवीण को शादी की बधाई दी।

कबीर बेदी का जन्म 16 जनवरी 1946 को लाहौर में पंजाबी सिख परिवार में हुआ था। उनकी मां फ्रीडा बेदी, ब्रिटिश महिला थीं। कबीर ने उत्तराखंड के नैनीताल से अपनी स्कूली पढ़ाई की और दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से अपनी ग्रैजुएशन की पढ़ाई की। कबीर का मन हमेशा से ही एक्टिंग की ओर था। उन्होंने इंडियन थियेटर से अपने करियर की शुरुआत की थी, इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों का रुख किया। कबीर बेदी उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। कबीर ने 60 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया। उनकी संजीदा एक्टिंग के फैंस आज भी दीवाने हैं।