Wednesday, 11 November 2026

Shraddha Kapoor ने अपने चुलबुले अंदाज़ से जीता फैंस का दिल, बिना मेकअप के भी कैमरे के सामने बेधड़क दिए पोज !

Shraddha Kapoor ने अपने चुलबुले अंदाज़ से जीता फैंस का दिल, बिना मेकअप के भी कैमरे के सामने बेधड़क दिए पोज !

बॉलीवुड की हसीनाओं को आपने हमेशा ही भारी-भरकम मेकअप वाले लुक में देखा होगा. लेकिन कई बार कुछ एक्ट्रेसेज (Bollywood Actresses) अपने नो मेकअप लुक से भी कई लोगों का दिल जीतने में सफल हो जाती हैं.

श्रद्धा कपूर एक ऐसी अदाकारा हैं जो न केवल अपनी एक्टिंग से लोगों को इम्प्रेस करती हैं बल्कि उनके निभाए गए लगभग हर किरदार लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ जाते हैं. ऐसे में आपने भी इस बॉलीवुड डीवा को हमेशा ग्लैमरस अवतार में ही देखा होगा.

श्रद्धा ने गले में हल्का नेकलेस भी पहना हुआ है. ऐसा भी नहीं है कि बाकी एक्ट्रेसेज की तरह श्रद्धा ग्लैमरस न दिखने की वजह से कैमरे से बचती हुई नजर आईं. बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने बिना मेकअप के भी कैमरे के सामने खुलकर पोज दिए.आपने भी कभी न कभी ये सुना ही होगा कि सादगी में ही खूबसूरती है. श्रद्धा कपूर ने इस सिंपल लुक में लोगों के सामने आकर इस बात को साबित कर दिया है. बिना मेकअप और बोल्ड कपड़ों के कैमरे के सामने पोज करतीं इस एक्ट्रेस ने लोगों को जाने अनजाने एक मैसेज भी दिया है.

कई लोगों को लगता है कि बॉलीवुड की हसीनाएं हमेशा ही हॉट और बोल्ड लुक में रहती होंगी. लेकिन असल जिंदगी में ऐसा नहीं है. सभी बॉलीवुड एक्ट्रेसेज कैमरे के सामने भले ही टिप-टॉप नजर आएं लेकिन कैमरे के पीछे सिंपल लुक में ही रहती हैं.इस फोटो में आप देख सकते हैं कि श्रद्धा अपनी आंख मारते हुए हाथ से गोली चला रही हैं और पोज कर रही हैं. श्रद्धा कपूर की एक स्माइल ही लोगों का दिन बनाने के लिए काफी है. कई लोगों को एक्ट्रेस का ये लुक काफी ज्यादा पसंद आया.

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।