Tuesday, 10 November 2026

एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर को लेकर पति विक्की कौशल पर भड़कीं कैटरीना कैफ, आखिर क्यूँ हो गया इतना बड़ा बवाल?

एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर को लेकर पति विक्की कौशल पर भड़कीं कैटरीना कैफ, आखिर क्यूँ हो गया इतना बड़ा बवाल?

विक्की कौशल की गोविंदा नाम मेरा में रणबीर कपूर का कैमियो है। कैटरीना इस बात से नाराज हैं। उन्हें डर है कि इस मुद्दे की वजह से फिल्म के प्रमोशन में विकी कौशल की जगह उनके और रणबीर के पिछले संबंधों पर ज्यादा ध्यान दिया जा सकता है। आपको बता दे की कैटरीना और रणबीर एक समय रिलेशन में थे। लेकिन बाद में उनका ब्रेकउप हो गया था।

गोविंदा नाम मेरा में रणबीर का छोटा लेकिन अहम रोल है। वह और विक्की कुछ समय के लिए एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं। रणबीर और विक्की इससे पहले फिल्म संजू में साथ नजर आ चुके हैं। कैटरीना को डर है कि फिल्म में विक्की के अभिनय से ज्यादा लोग रणबीर के साथ उनके स्क्रीन शेयर करने के बारे में बात करेंगे। वह नहीं चाहती कि ऐसा हो। अब जब पति और एक्स बॉयफ्रेंड एक साथ काम करेंगे तो कैटरीना की टेंशन तो बढ़ेगी ही।

हालांकि, दूसरी तरफ एक दावे के मुताबिक इस बात की बहुत कम संभावना है कि कैटरीना इस मुद्दे पर नाराज होकर स्टैंड लें। वह एक बहुत ही पेशेवर कलाकार हैं और पेशेवर काम के साथ व्यक्तिगत संबंधों को भ्रमित नहीं करते हैं। कैटरीना ने आलिया भट्ट के साथ जी ले जारा फिल्म में काम करना स्वीकार कर लिया है। हालांकि, आलिया की प्रेग्नेंसी और उनकी और प्रियंका की डेट्स मैच नहीं होने की वजह से फिल्म फिलहाल होल्ड पर है।

आपको बता दे की इन दिनों बॉलीवुड के सितारों को धमकी मिलने का सिलसिला चल रहा है। एक के बाद एक अभिनेता को धमकी मिल रही है। पिछले दिनों कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। इस बात की शिकायत विक्की ने मुंबई पुलिस में कर दी। महज कुछ घंटो के अंदर धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने पकड़ लिया।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।