Wednesday, 11 November 2026

अमिताभ की पोती नव्या अफेयर की खबरों के बीच सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ एक ही कार में आईं नजर, देखें वायरल वीडियो

अमिताभ की पोती नव्या अफेयर की खबरों के बीच सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ एक ही कार में आईं नजर, देखें वायरल वीडियो

बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा को अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फिल्ममेकर अमृतपाल सिंह बिंद्रा की जन्मदिन पार्टी में भाग लेने के बाद एक ही कार से जाते हुए देखा गया। इसके बाद दोनों के अफेयर की खबरों ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी ऑन कैमरा अफेयर से इनकार कर चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)


सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा ने अपने रिश्ते को अभी तक सार्वजनिक नहीं किया है लेकिन वह ऐसा करने की राह पर चलते नजर आ रहे हैं। कई महीनों की लुका-छिपी भरी डेटिंग करने के बाद अब दोनों एक साथ नजर आने लगे हैं। बीती रात दोनों को एक ही कार से पार्टी से जाते हुए देखा जा सकता है। खास बात यह है कि दोनों अलग-अलग गाड़ी से इस पार्टी में भाग लेने पहुंचे थे।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।