Wednesday, 11 November 2026

इन एक्टरों के साथ अफेयर में रह चुकी हैं सारा अली खान, एक के साथ लीक हुई थी प्राइवेट तस्वीरें

इन एक्टरों के साथ अफेयर में रह चुकी हैं सारा अली खान, एक के साथ लीक हुई थी प्राइवेट तस्वीरें

सारा अली खान अभी तक कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्होंने हर फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग करने की बदौलत लोगों को दीवाना बनाया. उनकी निजी जिंदगी भी अक्सर चर्चाओं में आती है. अभी तक सारा अली खान कई अभिनेताओं के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं. इस आर्टिकल में हम आपको पांच ऐसे एक्टरों के बारे में बताने वाले हैं. जिनके साथ कभी सारा अली खान का सीरियस रिलेशनशिप हुआ करता था. सोशल मीडिया पर भी फैंस खूब चटकारे लेते थे लेकिन किसी वजह से इनका रिश्ता टूट गया. केदारनाथ फिल्म से अपने सफर की शुरूआत करने वाली सारा अली खान आखिरी बार अतरंगी रे फिल्म में अक्षय कुमार और धनुष के साथ दिखाई दी थी.

बताया जाता है कार्तिक आर्यन और सारा अली खान एक समय पर सीरियस रिलेशनशिप में हुआ करते थे हालांकि, किसी वजह से इनका यह रिश्ता टूट गया, लेकिन चर्चाएं आज भी कायम है. एक बार सारा अली खान ने खुद करण जौहर के शो में खुद कहा था कि वह कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं. इनके साथ कुछ निजी तस्वीरें भी वायरल हुई थी. जिसके बाद इनका रिश्ता कंफर्म हो गया. लेकिन बाद में उनके रिश्ते में दरार पड़ गई.

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी उनका रिश्ता था. फिल्म केदारनाथ के समय यह दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे. इसी फिल्म के साथ सारा अली खान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया और इस दौरान इनकी कुछ निजी तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हुई थी और बाद में इन दोनों ने रिश्ते के बारे में चर्चा करने से इंकार कर दिया था.

हर्षवर्धन कपूर ने फिल्मों की वजह से कोई खास पहचान नहीं बनाई है लेकिन जब इनका रिश्ता सारा अली खान के साथ रहा था तो खूब चर्चाएं हुई थी. हर्षवर्धन और सारा एक समय पर रिलेशनशिप में थे और उन्हें कई बार एक साथ भी देखा गया. हालांकि, यह दोनों ही इस रिश्ते पर बात करने से बचते हैं.ईशान खट्टर का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है. इनमें से सारा अली खान का नाम भी शामिल है. भले ही यह दोनों एक दूसरे को पब्लिकली दोस्त बताते दिखाई देते हैं, लेकिन इनका रिश्ता भी चर्चाओं में रहा पर बाद में किसी वजह से यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए.

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।