Wednesday, 11 November 2026

‘नाश्ता तुम बनाओगे, 15 दिन में कराओगे शॉपिंग!’ दुल्हन ने जयमाल के बाद दूल्हे से साइन करवाया कॉन्ट्रैक्ट

'नाश्ता तुम बनाओगे, 15 दिन में कराओगे शॉपिंग!' दुल्हन ने जयमाल के बाद दूल्हे से साइन करवाया कॉन्ट्रैक्ट

सोशल मीडिया पर एक वीडियो (dulha dulhan ne sign kiya contract) वायरल हो रहा है जो इसलिए खास है क्योंकि इसमें दूल्हा-दुल्हन, अन्य कपल्स से हटकर कुछ अनोखा करने की कोशिश कर रहे हैं. दोनों ने एक कॉन्ट्रैक्ट साइन (funny contract on marriage video) किया जो दुल्हन ने दूल्हे से करवाया है.

दूल्ह-दुल्हन हमेशा चाहते हैं कि उनकी शादी का दिन यादगार बन जाए. इसलिए उनके खास दिन को यादगार बनाने के लिए उनके परिवारवाले भी हर कोशिश करते हैं. सजावट से लेकर खानपान का विशेष ध्यान दिया जाता है. कपल भी अपने सजने-संवरने का खयाल रखते हैं. मगर इन सबके बावजूद सोशल मीडिया पर वही शादियां चर्चा में आती हैं जिनमें कुछ अलग या अनोखा होता है. इन दिनों एक शादी सुर्खियों में है. वो इसलिए क्योंकि इसमें दूल्हा-दुल्हन ने जयमाल के बाद एक खास तरह के कॉन्ट्रैक्ट (Bride groom sign funny contract) को साइन किया है.

वेडलॉक फोटोग्राफी नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ वक्त पहले एक वीडियो (bride groom contract video) पोस्ट किया गया जो तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो (dulha dulhan ne sign kiya contract) इसलिए खास है क्योंकि इसमें दूल्हा-दुल्हन, अन्य कपल्स से हटकर कुछ अनोखा करने की कोशिश कर रहे हैं. दोनों ने एक कॉन्ट्रैक्ट साइन (funny contract on marriage video) किया जो दुल्हन ने दूल्हे से करवाया है.


इस वीडियो को 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि 17 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं. कई लोगों ने वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है. ज्यादातर लोगों ने अपने पार्टनर को टैग कर कॉन्ट्रैक्ट बनाने की बात कही. एक शख्स ने कहा कि ये शादी नहीं, सौदा है. एक महिला ने कहा सारी कंडीशन तो ठीक है मगर हर दिन साड़ी पहनना कुछ ज्यादा ही है. एक ने कहा कि पिज्जा को तो हर हफ्ते कर देना चाहिए था. कई लोगों को मान्यताओं में इस तरह की छेड़छाड़ पसंद नहीं आ रही है. एक ने कहा कि ऐसी चीजें करने का क्या मतलब, ये जॉब की डील नहीं चल रही है, बल्कि शादी हो रही है.

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।