Wednesday, 11 November 2026

Urvashi Rautela Video: सीक्रेट जगह पर किसके नाम का टैटू बनवाया है उर्वशी ने, देखकर आपको भी लगेगा जोर का झटका

Urvashi Rautela Video: सीक्रेट जगह पर किसके नाम का टैटू बनवाया है उर्वशी ने, देखकर आपको भी लगेगा जोर का झटका

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उर्वशी एक्टिंग से कहीं ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। बीते दिनों उर्वशी बीते दिनों क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर खूब सुर्खियों में रही हैं। ऋषभ को लेकर उर्वशी सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल भी की गई हैं। उनके हर पोस्ट को ऋषभ पंत के साथ जोड़कर देखा जाता है।

इसी बीच अब उर्वशी का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्वशी अपने राजा जी को याद करती दिख ही हैं। वहीं इस वीडियो में उर्वशी के सीक्रेट टैटू ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। हर कोई ये जानने के लिए बेताब है कि आखिर उन्होंने किसके नाम का टैटू अपनी बॉडी पर बनवाया है।

बता दें उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत लगातार सोशल मीडिया और इंटरव्यू में एक दूसरे पर तंज कसते नजर आ रहे हैं। वहीं उर्वशी के हर एक पोस्ट को लो ऋषभ पंत से जोड़कर देखते हैं। हालांकि उर्वशी ने साफ कर दिया है कि उनके बीच कुछ भी नहीं है।

उर्वशी रौतेला के इस सीक्रेट टैटू को देखकर पहली बार में हर किसी को यही लगा कि ये किसी के नाम का टैटू बनवाया गया है। लेकिन जब इस वीडियो को ध्यान से देखा गया तब पता चला कि ये किसी को नाम का टैटू नहीं है। उर्वशी ने अपने टैटू में Bride’s Bitches लिखवाया हुआ है। इसका मतलब होता है ‘दुल्हन की दुष्ट सहेलियां’। बता दें कि उर्वशी रौतेला के गाने ‘राजा जी’ को भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह ने आवाज दी है। ये गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस पर फैंस लगातार कमेंट कर उर्वशी के लुक और डांस की तारीफ कर रहे हैं। अब तक इस वीडियो को काफी बार देखा जा चुका है।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।