Wednesday, 11 November 2026

ऐश्वर्या राय-अभिषेक ने रखी बेटी आराध्या बच्चन की ग्रैंड बर्थडे पार्टी, शामिल हुए कई सितारे

ऐश्वर्या राय-अभिषेक ने रखी बेटी आराध्या बच्चन की ग्रैंड बर्थडे पार्टी, शामिल हुए कई सितारे

Aaradhya Bachchan Birthday Bash: ऐश्वर्या राय बच्चन और एक्टर अभिषेक बच्चन की लाडली बेटी आराध्या बच्चन ने 16 नवंबर को अपना 11वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर आराध्या को ढेरों बधाई भी मिली थी।

वहीं अब 19 नवंबर यानी शनिवार को बच्चन ने अपने घर आराध्या की ग्रैंड पार्टी सेलिब्रेशन रखा। इस मौके पर कई सेलेब्स और उनके बच्चे शामिल हुए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)


आराध्या बच्चन के 11वें जन्मदिन पर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने बंगले पर ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान एक्टर रितेश देशमुख अपनी पत्नी एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा और दोनों बच्चों के साथ आराध्या की बर्थडे पार्टी में पहुंचे।

एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे भी आराध्या की बर्थडे पार्टी का हिस्सा रही। फिल्म निर्माता बंटी वालिया अपनी वाइफ और बच्चों के साथ इस पार्टी में शामिल हुए।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।