Wednesday, 11 November 2026

Aaradhya Bachchan Birthday: ऐश्वर्या ने आराध्या के जन्मदिन पर पोस्ट की ​Lip Kiss वाली तस्वीर, हो रहीं ट्रोल

Aaradhya Bachchan Birthday: ऐश्वर्या ने आराध्या के जन्मदिन पर पोस्ट की ​Lip Kiss वाली तस्वीर, हो रहीं ट्रोल

नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Aaradhya Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और एक्टर अभिषेक बच्चन की लाडली बेटी आराध्या बच्चन का आज जन्मदिन ​हैं। आराध्या आज यानी 16 नवंबर को अपना 11वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐश्वर्या ने इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर बेटी पर जमकर प्यार लुटाया है। एक्ट्रेस ने बेटी संग अपनी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर पोस्ट कर जन्मदिन की ढेरों बधाई देने के साथ ही अपनी फीलिंग्स शेयर की।

​आराध्या संग ​Lip Kiss करते हुए तस्वीर की पोस्ट

ऐश्वर्या राय ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आराध्या बच्चन और अपनी एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मां-बेटी के अटूट प्यार और खास बॉन्डिंग को साफ देखा जा सकता है। तस्वीर में आप देख सकते हैं की ऐश्वर्या बेटी आराध्या को होंठ पर किस (Lip Kiss) करते दिख रही हैं। फोटो में आप देख सकते हैं की आराध्या ने रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई है। वहीं उनके बाल ओपन है।

इस तस्वीर को रात करीब 12 बजे ऐश्वर्या ने इंस्टा पर पोस्ट किया था। वहीं तस्वीर के बैकग्राउंड में 11 लिखा है, और आज वो अपना 11वां जन्मदिन मना रही हैं। इससे साफ पता चल रहा है की रात को आराध्या का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया था।

इस तस्वीर को पोस्ट करने के साथ ही ऐश्वर्या राय ने कैप्शन में लिखा, माय लव, माय लाइफ… मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं… मेरी आराध्या। इस तस्वीर को जहां हजारो फैंस लाइक कर आराध्या को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं कई उन्हें ट्रोल भी करते नजर आ रहे हैं। बहुत सारे ने कमेंट कर कहा कि इस तरह से बच्चों को लिप किस करना हमारी भारतीय संस्कृति और सभ्यता का हिस्सा नहीं है। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, आप ऐसे प्यार कर रही हो, ठीक है, लेकिन ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करनी चाहिए।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।