Wednesday, 11 November 2026

Bipasha Basu Baby: अस्पताल से बिपाशा बसु को मिली छुट्टी, बेटी देवी और पति करण संग पहुंचीं घर

Bipasha Basu Baby: अस्पताल से बिपाशा बसु को मिली छुट्टी, बेटी देवी और पति करण संग पहुंचीं घर

नई दिल्ली, जेएनएन। Bipasha Basu Baby: बॉलीवुड में इन दिनों खुशियों की लहर चल रही है। आलिया भट्ट के बाद हाल ही में 12 नवंबर को बिपाशा बसु ने भी अपने घर बेबी गर्ल का स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर अपने फैंस को बेटी के जन्म की जानकारी देते हुए बिपाशा बसु ने अपनी नन्ही परी के नाम की घोषणा भी की थी। अब हाल ही में बिपाशा बसु को अस्पताल से डिस्चार्ज मिल चुका है और एक्ट्रेस अपनी लाडली और पति करण सिंह ग्रोवर के साथ घर लौट चुकी हैं। एक्ट्रेस को बेबी गर्ल के साथ देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटते हुए इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में बिपाशा बसु जेब्रा प्रिंट मैक्सी ड्रेस में नजर आ रही हैं और उन्होंने गोद में अपनी बेटी को बड़े ही प्यार से पकड़ा हुआ है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

घर लौटने के बाद बिपाशा और करण ने मीडिया द्वारा रिक्वेस्ट किए जाने के बाद पैपराजी के लिए पोज दिए। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने एक्ट्रेस को बधाई देते हुए लिखा, बहुत-बहुत बधाई। फैंस इन वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बिपाशा बसु प्रेग्नेंसी के दिनों में भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं और वह अक्सर प्यारी-प्यारी वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर करती थीं, जिस पर प्यार लुटाने से फैंस भी पीछे नहीं रहे।

आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर 30 अप्रैल साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में बंगाली रीति-रिवाजो से शादी की थी। एक तरफ जहां बिपाशा की ये पहली, तो वही करण सिंह ग्रोवर की ये तीसरी शादी थी। शादी के छह साल बाद बिपाशा और करण माता-पिता बने हैं। बिपाशा ने इसी साल 16 अगस्त 2022 को अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा एक बेहद ही प्यारी फोटो शेयर करते हुए की थी। इस तस्वीर में बिपाशा व्हाइट रंग की शर्ट में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दीं। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा ने अपनी बेटी का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा है।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।