Tuesday, 10 November 2026

नोरा फतेही ने खोला अपने एक्स बॉयफ्रेंड का यह राज, पूरी रात होटल के कमरे नोरा को जगा कर बॉयफ्रेंड ने किया था यह काम

नोरा फतेही ने खोला अपने एक्स बॉयफ्रेंड का यह राज, पूरी रात होटल के कमरे नोरा को जगा कर बॉयफ्रेंड ने किया था यह काम

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी स्टार नोरा फतेही अपने आइटम सोंग्स की वजह से हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले कुछ सालों में उन्होंने कई आइटम सॉन्ग किए, जिनकी वजह से उनकी लोकप्रियता बहुत ज्यादा बढ़ गई। आज भारत में उनके करोड़ों फैंस हैं और उनको बहुत ज्यादा प्यार मिलता है। हालांकि नोरा को अपने पर्सनल लाइफ में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। एक बार वह बॉलीवुड अभिनेता के साथ रिलेशनशिप में रह रही थी, तब वह काफी दर्द से गुजर रही थी। बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप करने के बाद अभिनेत्री डिप्रेशन में चली गई और इनकी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आए।

नोरा फतेही ने खुद ये खुलासा किया था कि वह 2 सालों तक बॉलीवुड अभिनेता अंगद नेगी के साथ रिलेशनशिप में रही थीं। यह बात साल 2015 की है। एक इंटरव्यू के दौरान नोरा फतेही ने अपने और अंगद नेगी के रिलेशनशिप के बारे में काफी कुछ कहा था। इस दौरान उनका दर्द ही छलक उठा था

भावुक होते हुए अभिनेत्री ने बताया कि अक्सर हम दोनों वैकेशन मनाने जाते थे। हालांकि वह अकेले में होटल के कमरे में मुझे प्रताड़ित करता था। उसने कई बार मेरे साथ मारपीट करने की भी कोशिश की. जो मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। मैंने काफी समय तक इसको बर्दाश्त किया। लेकिन जब बात हद से आगे बढ़ गई तो मैंने अलग होना ही बेहतर समझा। हालांकि मेरे लिए ये फैसला लेना बहुत कठिन था।

हम दोनों के बीच अक्सर लड़ाई झगड़े होते थे। इसी वजह से हम दोनों अलग हो गए। ब्रेकअप होने के बाद तो मुझे बहुत ज्यादा दुख हुआ। मैं काफी अकेला महसूस करने लगी।

नोरा फतेही के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अब तक दिलबर, साकी साकी, कमरिया, नाच मेरी रानी और छोड़ देंगे जैसे कई आइटम सॉन्ग में नजर आ चुकी हैं। कुछ ही समय पहले उनको अजय देवगन के साथ फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में भी देखा गया था। फैंस को नोरा फतेही के आइटम सॉन्ग रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार रहता है।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।