Wednesday, 11 November 2026

Mehreen Qazi Athar Aamir PICS: निकाह के बाद महरीन काजी ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, लोग पूछने लगे ये सवाल…

Mehreen Qazi Athar Aamir PICS: निकाह के बाद महरीन काजी ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, लोग पूछने लगे ये सवाल...

Athar Aamir Mehreen Qazi Honeymoon Pics: IAS अतहर आमिर खान और डॉक्टर महरीन काजी शादी के बंधन में बंध चुके हैं. निकाह के बाद कपल ने अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जो वायरल हो रही हैं.

इन दिनों हनीमून पर है. हालांकि इसका खुलासा उन्होंने अपनी पोस्ट में नहीं किया है.नई तस्वीरों में कपल के पीछे नदी और पहाड़ दिख रहा है और पीछे का व्यू काफी खूबसूरत लग रहा है.

महरीन काजी Mehreen Qazi Honeymoon Pics हनीमून की तस्वीरों में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं.उन्होंने तस्वीरों में रेड कलर का वेलवेट सूट पहना हुआ है, जिसमें गले पर हेवी एम्ब्रॉयडरी वर्क है. इसके साथसाथ उन्होंने कश्मीरी जूती भी पहनी है.

वहीं, IAS अतहर आमिर काफी कूल लुक में नजर आ रहे हैं. फोटो में अतहर ने डेनिम जींस के साथ रेड टीशर्ट, जैकेट और लेदर शूज कैरी की हुई है.

फोटो के कैप्शन में डॉ मेहरीन ने लिखा Bniche Bhat की बनाई हुई खूबसूरत ड्रेस पहनी है.फोटो पर कुछ फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं एक फैन ने पूछा कि कि आप गुड न्यूज कब दे रहे हो.

कई यूजर्स ने डॉ. मेहरीन के अकाउंट पर भी कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा धरती पर सबसे खूबसूरत और प्रेरणा देने वाली जोड़ी.

इससे पहले भी Mehreen Qazi ने एक तस्वीर शेयर कर लिखा था, मैं दिल से गर्व और प्यार से आपके साथ यह कदम उठा रही हूं. मैं सात जन्मों के बारे में नहीं जानती, लेकिन मुझे पता है कि जब तक मेरी सांसे चल रही हैं, मेरा दिल हर धड़कन के साथ आपका नाम लेगा. मैंने सपना देखा और प्यार के सभी वर्जन का इंतजार किया, जब तक कि मैं आपसे नहीं मिली और आपने मुझे अब तक की सबसे खूबसूरत प्रेम कहानी देने के लिए इसे बदल दिया.

IAS अतहर आमिर खान और महरीन काजी की शादी कश्मीर में 1 अक्टूबर को हुई है. IAS अतहर आमिर फिलहाल श्रीनगर में कमिश्नर के पद पर तैनात हैं. वहीं महरीन काजी पेशे से डॉक्टर हैं.

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।