Wednesday, 11 November 2026

Dipika Chikhlia Video: ‘सीता’ दीपिका चिखलिया ने दिखाया ऐसा वीडियो, यूजर्स ने मारे ताने- ये आपको शोभा नहीं देता

Dipika Chikhlia Video: 'सीता' दीपिका चिखलिया ने दिखाया ऐसा वीडियो, यूजर्स ने मारे ताने- ये आपको शोभा नहीं देता

रामानंद सागर के शो ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभाकर एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया काफी लोकप्रिय हुईं। घर घर में उन्हें सीता मैया के नाम से जाना गया। कोरोनाकाल में जब टीवी पर रामायण वापस लौटी तो एक बार फिर सीता समेत सभी किरदार चर्चा में आ गए। आज भी फैंस इन स्टार्स की जिंदगी के बारे में रुचि रखते हैं। तभी तो इंस्टाग्राम पर दीपिका के लेटेस्ट वीडियो का ट्रांसफॉर्मेंशन देख फैंस हक्का बक्का रह गए। ऐसा धमाकेदार वीडियो सीता उर्फ दीपिका चिखलिया का सामने आया है कि यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ ने उनकी तारीफ की तो कुछ ने उन्हें टोका कि उनपर ये सब शोभा नहीं देता।

दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने मंगलवार को लेटेस्ट वीडियो शेयर किया। इस पर कैप्शन में लिखा बदलाव और ट्रांसफॉर्मेंशन। साथ ही उन्होंने ड्रेस, मेकअप, खुशी और फैशन व स्टाइल समेत कई हैशटैग को यूज किया। इस वीडियो में वह ग्लैमरस अंदाज में नजचर आ रही हैं। हाई हील्स और स्टाइलिश ड्रेस में वह अपना जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं।

दीपिका चिखलिया के इस वीडियो को देख फैंस अलग अलग प्रतिक्रिया शेयर कर रहे हैं। कुछ यूजर ने जमकर एक्ट्रेस की तारीफ की तो कुछ ने उनसे रिक्वेस्ट की कि वह फिर से सीता मैया के किरदार में वापस लौटे। वहीं एक यूजर ने तो ये भी लिखा कि उन्हें ये सब शोभा नहीं देता है।

29 अप्रैल 1965 में जन्मीं दीपिका चिखलिया को इंडस्ट्री में फेम रामायण की सीता बनकर ही मिला। इससे पहले वह बॉलीवुड में साल 1983 में सुन मेरी लैला से डेब्यू कर चुकी थीं। वह साउथ स्टार ममूटी के साथ भी फिल्म कर चुकी हैं। आज के समय में वह भारतीय जनता पार्टी की नेता और सफल महिलाओं की सूची में शामिल हैं।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।