Wednesday, 11 November 2026

पति की सोच की वजह से हिट नहीं हो पाया Bhagyashree का करियर, रोमांटिक सीन को लेकर हुआ था झगड़ा

पति की सोच की वजह से हिट नहीं हो पाया Bhagyashree का करियर, रोमांटिक सीन को लेकर हुआ था झगड़ा

मैंने प्यार किया’ से रातों-रात स्टार बनीं भाग्यश्री अपने पति की वजह से आगे काम नहीं कर पाईं. सलमान के साथ करियर की धमाकेदार शुरुआत के बाद उन्हें कई ऑफर मिले लेकिन उन्होंने बहुत ही कम ऑफर को हां कहा. ऐसा इसलिए क्योंकि उनके पति हिमालय उन्हें स्क्रीन पर एक्टर्स के साथ रोमांस करता देखने में कंफर्टेबल नहीं थे. इस वजह से भाग्यश्री के पास बहुत ही कम मौके बचे जहां वो काम कर सकती थीं.

भाग्यश्री ने बताया कि उनके सा-ससुर उनके काम को कभी नहीं समझे. न्यूज पोर्टल पिंक विला से बात करते हुए उन्होंने कहा, मैंने एक ऐसे घर में शादी की थी जिनका फिल्मों से कोई लेना-देना नहीं था. इस वजह से वह ऑनस्क्रीन और असल जिंदगी को अलग-अलग नहीं समझ पा रहे थे. जब मैं काम कर रही थी तो जैसे ही घर में कदम रखती वैसे ही सब बदल जाता था. तब मैं भाग्यश्री नहीं रहती थी. कई चीजें होती थीं जो दूसर हाउसवाइफ की तरह मुझे संभालनी होती थीं. मैं वह सब काम देखती थी.

भाग्यश्री ने बताया कि लोग नहीं समझते कि एक्टिंग भी एक काम है और यह थकाने वाला भी होता है. उन्होंने कहा, आपको डबल मेहनत करनी होती है ताकि कोई आपमें कमी न निकाल सके. अगर में शूटिंग से थकी हारी घर पहुंचती तो कोई यह समझने वाला नहीं होता कि 10 से 20 घंटे काम करके आई हूं. वो यही कहेंगे कि वहां क्या करना होता है. बस मेकअप लगाओ और सुंदर दिखो. ऐसे भी लोग थे जो एक समय पर समझते ही नहीं थे कि मैं भी थक सकती हूं.

  • भाग्यश्री ने बताया कि उनके पति हिमालय उन्हें लेकर काफी पोजेसिव थे. इस वजह से मैं बहुत ही कम काम कर पाई. क्योंकि फिल्मों में हीरो के साथ रोमांटिक सीन भी होते थे और वह इसे लेकर कंफर्टेबल नहीं थे.

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।