Wednesday, 11 November 2026

भारतीय क्रिकेटर्स की पत्नियों ने स्पेशल अंदाज में मनाया करवा चौथ, यजुवेंद्र चहल ने शेयर किया वीडियो

भारतीय क्रिकेटर्स की पत्नियों ने स्पेशल अंदाज में मनाया करवा चौथ, यजुवेंद्र चहल ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश भर में करवा चौथ (Karwa Chauth) का त्योहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। कई भारतीय क्रिकेटर्स और उनकी पत्नियों ने भी करवा चौथ का त्योहार मनाया। सबसे दिलचस्प बात है कि टीम इंडिया के कई खिलाड़ी आगामी टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं। ऐसे में वीडियो कॅाल की मदद से भारतीय स्पिनर यजुवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा ने करवा चौथ मनाया।

यजुवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है उनकी पत्नी धनश्री ने चहल को चेहरा देखते हुए अपना उपवास तोड़ा।

 

 

 

 

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।