Wednesday, 11 November 2026

Aishwarya Rai Bachchan के पक्के दुश्मन हैं उनके 2 एक्स-बॉयफ्रेंड, लिस्ट में इन एक्ट्रेस का नाम भी है शामिल

Aishwarya Rai Bachchan के पक्के दुश्मन हैं उनके 2 एक्स-बॉयफ्रेंड, लिस्ट में इन एक्ट्रेस का नाम भी है शामिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन’ का पार्ट 1 (Ponniyin Selvan 1) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल ही में इस फिल्म से जुड़े एक इवेंट में उन्होंने नॉर्थ और साउथ को लेकर चल रही डिबेट को लेकर शानदार जवाब दिया है। इसके बाद वो एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। आज बॉलीवुड लाइफ की इस खास रिपोर्ट में हम आपको ऐश्वर्या राय बच्चन के दुश्मनों के बारे में बताने वाले है। वैसे तो बॉलीवुड में ऐश्वर्या राय बच्चन के चाहने वाे कम नहीं है, लेकिन उनके दुश्मनों की भी कभी नहीं है। सलमान खान से लेकर करीना कपूर तक ऐश्वर्या राय बच्चन की दुश्मन हैं।

सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय की दुश्मनी के बारे में बी-टाउन में सबको पता है। सोनम कपूर ने इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या राय को आंटी बोल दिया था। जिसके बाद से दोनों पक्के दुश्मन बन गए ऐश्वर्या राय बच्चन की दुश्मनों की लिस्ट में दूसरा नाम रानी मुखर्जी का है। पहले दोनों अच्छी दोस्त थी, लेकिन फिल्म चलते-चलते की वजह से ये दोनों दुश्मन बन गई थी। ये फिल्म पहले ऐश्वर्या को ऑफर हुई थी। रानी ने ऐश्वर्या को बिना बताए ही इसे साइन कर लिया था।

करीना कपूर खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की पहले से दुश्मनी नहीं थी। लेकिन जब अभिषेक बच्चन ने करिश्मा से सगाई तोड़ने के बाद ऐश से शादी की तब दोनों दुश्मन बन गए। विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या एक समय पर दोनों एक दूसरे के प्यार में दीवाने थे। लेकिन कुछ समय बाद चीजें खराब हुई और दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद दोनों एक दूसरे के दुश्मन बन गए।

इमरान हाशमी भी ऐश्वर्या की दुश्मनी की लिस्ट में शमिल है। इमरान हाशमी ने ऐश्वर्या राय को करण जौहर के टॉक शो में ‘प्लास्टिक’ कह दिया था। जिसके बाद दोनों दुश्मन बन गए। सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के अफेयर के चर्चे आज भी खूब होते है। इन दोनों की दुश्मनी का क्या कारण था, इसका तो कभी खुलासा नहीं हो पाया, लेकिन एक्ट्रेस सलमान को एकदम पसंद नहीं करती हैं।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।