Wednesday, 11 November 2026

ऐश्वर्या राय के बाद कैटरीना कैफ का भी चेहरा बदला, यूजर्स बोले ‘कुछ तो करवाया है’

ऐश्वर्या राय के बाद कैटरीना कैफ का भी चेहरा बदला, यूजर्स बोले 'कुछ तो करवाया है'

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खूबसूरती किसी भी एक्टर के लिए सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। एक्ट्रेसेज हो या एक्टर सभी अपनी उम्र को पीछे छोड़ तरह तरह की सर्जरी, इंजेक्शन, नुक्सानदायक प्रोडक्ट के इस्तेमला से अपने आप को रोक नहीं पा रहे हैं।

हाल में पोंनियिनी सेल्वन के ट्रेलर लॉन्च पर ऐश्वर्या राय बच्चन को भी इसलिए ट्रोल किया गया था क्योंकि उनका चेहरा बदला हुआ था। कुछ ने अनुमान लगाया जैसे एक्ट्रेस ने अपने चेहरे को और खूबसूरत बनाने के लिए बोटॉक्स का सहारा लिया है। अब इस लिस्ट में ब्यूटी कैटरीना कैफ का नाम लिया जा रहा है।

दरअसल, कैट ने हाल में अपना एक छोटा सा क्लिप शेयर किया है। इस वीडियो क्लिप में एक्ट्रेस रेड ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत और अपनी उम्र से आधी लग रही हैं। उनका चेहरा पहले से पतला लग रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स कमेंट कर बता रहे हैं जैसे कैटरीना ने अपने चेहरे पर कुछ करवाया है। एक यूजर ने लिखा -‘हद से ज्यादा बोटॉक्स सिस’, अन्य ने लिखा-ऐसा क्यों लग रहा है जैसे आपने अपने चेहरे पर कुछ करवाया है’,

बता दें, कैटरीना जल्द ही सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ एक हॉरर कॉमेडी, फोन भूत में दिखाई देंगी। यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके अलावा, उनके पास मेरी क्रिसमस है जिसमें वो साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ नज़र आयेंगी, मनीष शर्मा के डायरेक्शन में बन रही ‘टाइगर 3’ में सलमान खान के साथ और फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ भी उनकी लिस्ट में हैं।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।