Wednesday, 11 November 2026

जानिए आज किस हाल में आ गए है विक्रम बेताल शो में बेताल का रोल प्ले करने वाले अभिनेता

जानिए आज किस हाल में आ गए है विक्रम बेताल शो में बेताल का रोल प्ले करने वाले अभिनेता

अगर आप भी पिछले दशक के टीवी शो के शौकीन हैं तो आपको सुपरहिट शो विक्रम बेताल शो जरूर ही याद होगा।इस शो को पिछले दशक के बेहतरीन डायरेक्टर रामानंद सागर द्वारा ही बनाया गया था। इस शो में राजा विक्रमादित्य की भूमिका में अरुण गोविल को देखा गया था।इसके अलावा शो में बेताल के किरदार ने भी लोगों का खूब दिल जीता था। इस किरदार को देख कर कई लोग कांप गए थे।

इस दमदार किरदार को पिछले दशक के बेहतरीन अभिनेता रह चुके सज्जन लाल पुरोहित द्वारा ही निभाया गया था। जोकि पिछले दशक के सबसे दिग्गज अभिनेता कहे जाते थे।

ऐसे अभिनेता ने की थी अपने करियर की शुरुआत

आप यह जानकर पूरी तरह हैरान रह जाएंगे कि सज्जन लाल पुरोहित एक वकील बनना चाहते थे लेकिन किस्मत को तो और कुछ मंजूर था।किस्मत का पहिया घूमा और अभिनेता ने अपने करियर में कुल 150 से ज्यादा फिल्में की और खूब नाम कमाया।

सज्जन ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत धन्यवाद फिल्म से की थी इसके अलावा इन्होंने कई कई सारे फिल्मों के डायलॉग और लिरिक्स भी लिखे थे।इन्होंने साल 1968 में आई रामानंद सागर की मल्टीस्टारर फिल्म आंखें में भी काम किया था रामानंद सागर को इनका विनय इतना अच्छा लगा कि इन्हें विक्रम बेताल शो के लिए भी कास्ट कर लिया था।

विक्रम बेताल शो ने इनको इतनी ज्यादा पापुलैरिटी दी की ये कुछ ही दिनों में पूरी दुनिया में जाने लगे।आज सज्जन सिंह पुरोहित हमारे बीच नहीं है। लेकिन उनके द्वारा निभाया गया बेताल का किरदार आज भी लोगों द्वारा बहुत ही ज्यादा याद किया जाता है।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।