Wednesday, 11 November 2026

“एक वीर की अरदास वीरा” की नन्ही वीरा समय के साथ हो गईं काफी ग्लैमरस, फोटोस में पहचानना भी मुश्किल

“एक वीर की अरदास वीरा” की नन्ही वीरा समय के साथ हो गईं काफी ग्लैमरस, फोटोस में पहचानना भी मुश्किल

छोटे पर्दे के ऐसे बहुत से कलाकार है जिन्होंने अपने बेहतरीन ऐक्टंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं टीवी के कई नन्हे कलाकार भी हैं, जिन्हें हम कल तक छोटा बच्चा समझते थे लेकिन आज वही हमारी आंखों के सामने काफी बड़े हो चुके हैं। टीवी के इन नन्हे कलाकारों ने अपने बेहतरीन अभिनय से काफी नाम कमाया। भले ही वह नन्हे कलाकार आज बड़े हो गए हैं लेकिन उनके फैंस और दर्शक उन्हें आज भी उनके चाइल्ड रोल की वजह से ही जानते हैं।

आपको बता दें कि टीवी का मशहूर सीरियल “एक वीर की अरदास वीरा” भी काफी मशहूर हुआ था। इस सीरियल में भाई-बहन का प्यार और दुलार दिखाया गया था, जिसे फैंस के द्वारा काफी पसंद किया गया। भले ही इस धारावाहिक को ऑफ एयर हुए कई साल बीत गए हैं परंतु इस सीरियल में नन्ही वीरा का रोल निभाने वाली अभिनेत्री की भोली सूरत आज भी लोगों को अच्छी तरह से याद है।

लेकिन क्या आपको यह बात मालूम है कि नन्ही वीरा इतने सालों में काफी बदल चुकी है। नन्ही वीरा की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें उन्हें पहचान पाना बहुत मुश्किल हो सकता है। अगर आप इन तस्वीरों को देखेंगे तो आपको भी अपनी आंखों पर यकीन करना काफी मुश्किल हो जाएगा कि यह वही नन्ही वीरा है।

इस सीरियल में वीरा का किरदार निभाने वाली छोटी सी बच्ची को खूब लोकप्रियता और प्यार मिला था। भाई-बहन के प्यार पर आधारित यह सीरियल हर एक घर के टीवी स्क्रीन पर चला करता था। यह सीरियल साल 2012 में शुरू हुआ था, जिसमें वीरा के बचपन का किरदार हर्षिता ओझा ने निभाया था। इस सीरियल में हर्षिता दो चोटी किए हुए एकदम गोल-मटोल सी नजर आती थीं।

“एक वीर की अरदास वीरा” में जब उन्होंने वीरा का रोल किया था तो वह महज 5 वर्ष की थीं। लेकिन अब हर्षिता ओझा काफी बड़ी हो गई हैं। अब हर्षिता का लुक काफी बदल चुका है, जिसमें उन्हें पहचान पाना आपके लिए भी मुश्किल हो जाएगा।बता दे कि “एक वीर की अरदास वीरा” दो चरणों में चलाया गया था। इसके सिर्फ पहले भाग में हर्षिता ओझा ने काम किया था, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा था। वहीं दूसरे भाग में उन्हें बड़ा दिखाया गया था, इसलिए उन्हें दूसरे भाग में रिप्लेस कर दिया गया था, जिसके बाद दर्शक काफी निराश भी हुए थे।

“एक वीर की अरदास वीरा” धारावाहिक के बाद अभी तक हर्षिता ओझा किसी दूसरे टीवी सीरियल या फिर फिल्म में नजर नहीं आई हैं। लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।हर्षिता ओझा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं।हर्षिता ओझा की जो लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें देखा जा सकता है कि बड़े होने के बाद अब वह क्यूट होने के साथ-साथ पहले से और भी ज्यादा खूबसूरत हो गई हैं।हर्षिता ओझा आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिस पर उनके फैंस खुद कमेंट भी करते हैं।

About the author

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, देश-राज्य की राजनीति और सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरों पर लेखन। बिजनेस और स्पोर्ट्स की खबरें भी। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ के बीच डिजिटल मीडिया में एआई जैसे नवाचार की नर्सरी का छात्र।