InCollage 20230409 230038123

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनीक्षी सिन्हा भले ही काफी समय से बड़े पर्दे पर नहीं दिखी हैं, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की रिलेशनशिप की खबरें कई बार सामने आती हैं और दोनों को अक्सर ही साथ में स्पॉट किया जाता है। हाल ही में दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में देखा गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

images 2023 04 09T225014.955

दरअसल, अभिनेता वरुण शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की स्टोरी लगाकर उन्हें ब्लॉकबस्टर जोड़ी बताया है। वरुण ने लिखा, ‘ओह हो इसे कहते हैं ब्लॉकबस्टर जोड़ी’। तस्वीर में सोनाक्षी और जहीर हंसते नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री भी साफ दिखाई दे रही है। दोनों की तस्वीर देखकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

images 2023 04 09T224905.897

वरुण शर्मा द्वारा शेयर की गई इस फोटो में सोनाक्षी व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस में बैठी हुई हैं, तो जहीर ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड शर्ट और ब्लैक पेंट में साथ में खड़े हुए नजर आ रहे हैं। दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं। दोनों को रेस्टोरेंट से बाहर पैपराजी ने घेर लिया, लेकिन उन्होंने साथ में फोटो नहीं दिए। सोनाक्षी अपनी दोस्त के साथ आगे चलती दिखाई दीं, तो जहीर पीछे आ रहे थे।

images 2023 04 09T224812.322

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह हुमा कुरैशी और जहीर इकबाल के साथ नजर आएंगी। सतराम रमानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के इसी साल रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी एक प्लस साइज महिला की है, जो बॉडी शेमिंग करने वालों के खिलाफ लड़ती है।

images 2023 04 09T224741.175